फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Villagers of Sahar will get pure water: Laxminarayan

सहार के ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पानी: लक्ष्मीनारायण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Sahar will get pure water: Laxminarayan
चौमुहां। गांव सहार में इंडसइंड बैंक के सीएसआर प्रोजेक्ट के अंतर्गत पीरामल सर्वजल प्लांट लगाया गया है। इससे गांव को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। प्लांट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी एवं डीपीआरओ किरण चौधरी ने किया। मंत्री ने कहा कि ग्रामीणों को अब शुद्ध पेयजल मिलेगा और बीमारियों से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

इस प्लांट में 500 लीटर प्रति घंटा क्षमता वाली प्योरीफिकेशन मशीन, वाटर एटीएम व पानी को ठंडा करने वाली मशीन लगाई गई है। पीरामल सर्व जल सुविधा के टेरटरी मैनेजर दुर्गा नंद यादव ने जानकारी दी कि पीरामल सर्वजल प्रोजेक्ट में आधुनिक व नई तकनीक की प्योरीफिकेशन मशीन, वाटर एटीएम, पानी को ठंडा करने वाली मशीन, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम आदि लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके संचालन के लिए इस 11 सदस्यीय की जल समिति का गठन किया गया है। समिति में महिलाएं भी सदस्य हैं। इससे ग्रामीणों को 30 पैसे प्रति लीटर की दर से शुद्ध ठंडा जल एटीएम से मिलेगा। ग्रामीणों को एटीएम कार्ड दिए गए हैं। इसे अहमदाबाद से कंट्रोल किया जाएगा। कार्यक्रम में सहार के प्रधान मूल चंद सिसौदिया, पंचायत सचिव जुगेंद्र ने मंत्री व डीपीआरओ, टेरिटरी मैनेजर दुर्गा नंद यादव को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed