फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Village Head and His Son Assault Secretary; FIR

Mathura News: प्रधान और उनके पुत्र ने सचिव से की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Village Head and His Son Assault Secretary; FIR
फरह। थाना क्षेत्र के एक गांव के सचिव पर गांव के ही प्रधान और उनके पुत्र पर जबर्दस्ती अधूरे कार्यों का भुगतान करने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की। सचिव ने ग्राम प्रधान और उसके पुत्र के विरुद्ध थाना फरह में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

फरह ब्लॉक की ग्राम पंचायत कवायला वाकलपुर में मेंबर सिंह सचिव के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार को सचिव अपने कार्यालय में सरकारी कार्यों में व्यस्त थे। तभी ग्राम प्रधान लाखन सिंह और उसका पुत्र अमित कार्यालय में आये और उस पर फर्जी हैंडपंप व अन्य अधूरे कार्यों का भुगतान कराने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन

सचिव ने जब ऐसा करने से मना कर दिया तो आरोप है कि प्रधान और उसके पुत्र ने सचिव के साथ मारपीट और गाली गलौज कर दी और सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। घटना की वीडियो भी वायरल हो रही है। शनिवार को सचिव की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान लाखन सिंह और उसके पुत्र अमित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed