फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Video conferencing

होल्ड शिक्षकों ने काटा हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

Sat, 05 Dec 2020 08:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Video conferencing
मथुरा। शनिवार को कलक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ ने पांच शिक्षकों को नियुक्तिपत्र दिए। इसके अलावा एडीएम प्रशासन और बीएसए ने 89 शिक्षकों को नियुक्तिपत्र दिए, जबकि 104 के प्रमाणपत्रों में त्रुटियां मिलने के बाद उन्हें होल्ड पर रख गया है। जानकारी मिलते ही होल्ड पर किए गए शिक्षकों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस के मामला शांत कराने के बाद प्रमाणपत्र बांटे गए।
विज्ञापन

जनपद में शिक्षक भर्ती के लिए 2 से 4 दिसंबर के बीच काउंसिलिंग प्रक्रिया आयोजित हुई थी। 5 दिसंबर को चयनित शिक्षकों को नियुक्तिपत्र सौंपने का कार्यक्रम तय किया गया था। पहले चरण में नियुक्ति पत्र 16 अक्तूबर को बांटे जा चुके हैं। प्रमाणपत्रों में कमियों के कारण 167 शिक्षक होल्ड पर हैं। शनिवार को एनआईसी में हुए समारोह में सभी को प्रपत्रों की जांच के बाद 89 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दे दिए गए, जबकि 104 शिक्षकों को होल्ड पर रख दिया गया। इसकी जानकारी होते ही सभी शिक्षकों में रोष फैल गया और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शिक्षक संजीव, विनोद, गौरव आदि का कहना है कि छोटी छोटी कमियों को दर्शाकर उन्हें होल्ड पर रखा गया है, जबकि अन्य जनपदों में ऐसा नहीं हैं। किसान आंदोलन के कारण रास्ते बंद हैं, हम लोग कैसे कैसे कर यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन

212 शिक्षकों की लिस्ट प्राप्त हुई थी। इसमें से पिछले दिनों 193 शिक्षक ही काउंसिलिंग में उपस्थित रहे। इनमें से शनिवार को 89 को नियुक्तिपत्र दिए गए हैं। बचे हुए 104 और पहले के 167 को 9, 10 और 11 दिसंबर को काउंसिलिंग की जाएगी। इसके बाद 12 दिसंबर को उन्हें नियुक्तिपत्र दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीरपाल सिंह, बीएसए, मथुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed