फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   VHP's Shaurya Yatra today, be careful, you may get stuck in traffic jam

Mathura News: विहिप की शौर्य यात्रा आज, संभलकर निकलें फंस सकते हैं जाम में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
VHP's Shaurya Yatra today, be careful, you may get stuck in traffic jam
मथुरा। आगरा से प्रारंभ होकर विश्व हिंदू परिषद की शौर्य यात्रा शुक्रवार को मथुरा आएगी।
विज्ञापन


फरह टोल पर शौर्य यात्रा का जोरशोर से स्वागत करने के बाद स्थानीय कार्यकर्ता व पदाधिकारी यात्रा को मथुरा शहर में लाएंगे। दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक शोभायात्रा औरंगाबाद से मसानी चौराहा तक भ्रमण करेगी। ऐसे में संभव हो तो जाम के झाम से बचने के लिए दो बजे से से शाम पांच बजे के बीच शोभायात्रा के मार्ग पर जाने से बचें।

विहिप के मथुरा जिलाध्यक्ष अमित जैन ने गोविंद नगर स्थित होटल शीतल रीजेंसी में प्रेसवार्ता की। इसमें बताया कि यात्रा का प्रमुख उद्देश्य हजारों वर्षों से हिंदू समाज व सनातन धर्म के विरुद्ध हो रहे षड्यंत्र एवं कुचक्रों से लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन

हजारों सनातनी बलिदानियों के संघर्ष को याद कराने के लिए, उनके शौर्य की गाथा को युवाओं तक पहुंचाने के लिए, धर्मांतरण, लव जेहाद, लैंड जेहाद जैसे अनेकों षड्यंत्र के प्रति जागरूक करने के लिए विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल द्वारा पूरे प्रांत में शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आगरा से आने वाली स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा फरह टोल टैक्स पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यात्रा औरंगाबाद, कलेक्ट्रेट, पुराना बस स्टैंड, होली गेट, डींग गेट, मसानी चौराहा होते हुए सभा स्थल चित्रकूट मसानी पहुंचेगी। मथुरा जिले हजारों कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। प्रेस वार्ता में अध्यक्ष आयोजन समिति देवेंद्र सिंह राठौड़, जिला मंत्री देवेंद्र सिंह, बजरंग दल जिला संयोजक राजू राजपूत, जिला संगठन मंत्री अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed