{"_id":"5ef49f268ebc3e4329201505","slug":"veterinary-university-planing-acsepted-mathura-students-mathura-news-agr4476573165","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटरनेरी विश्वविद्यालय के 23.75 करोड़ की योजना स्वीकृत, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा यह लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेटरनेरी विश्वविद्यालय के 23.75 करोड़ की योजना स्वीकृत, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा यह लाभ
Fri, 26 Jun 2020 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनेरी विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विवि एवं गो अनुसंधान संस्थान भी अब विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं शोध में अपनी छलांग लगाने को तैयार है। वर्ल्ड बैंक ने वेटरनेरी विश्वविद्यालय के युवा वैज्ञानिक एवं शिक्षकों के कौशल विकास एवं स्वावलंबी बनाने के लिए 23.75 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की है।
इस योजना के तहत यहां के छात्र एवं शिक्षक तीन विदेशी भाषाएं सीख सकेंगे। विदेश में पांच से आठ सप्ताह रहकर उन्नत प्रशिक्षण लेने का मौका भी मिलेगा। अन्य देशों में पशुचिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन क्षेत्र में हो रहे शोधों की नवीनतम तकनीकी का सीधा ज्ञान अर्जित कर सकेंगे।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अंतर्गत नेशनल एग्रीकल्चरल हायर एजूकेशन प्रोजेक्ट द्वारा आईडीपी के अंतर्गत वेटरनेरी विश्वविद्यालय का तीसरे चरण में चयन किया है। इस योजना के नोडल अधिकारी डॉ. अतुल सक्सेना ने बताया कि यह योजना विश्वविद्यालय को तीसरे चरण में मिली है।
विज्ञापन
यह मार्च 2023 में समाप्त हो जाएगी। 80 लाख रुपये अभी प्राप्त हो चुके हैं। पूरा प्रोजेक्ट 23.75 करोड़ रुपये का है। कुलपति प्रो. जीके सिंह ने बताया कि आईडीपी योजना महत्वपूर्ण है। छात्रों को नवीनतम ज्ञान एवं तकनीकी प्रशिक्षण के साथ शिक्षकों को विदेश जाकर एक्सपोजर मिलेगा।