फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Veterans stressed the need to strengthen the organization

Mathura News: भूतपूर्व सैनिकों ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Veterans stressed the need to strengthen the organization
मथुरा। जिला भूतपूर्व सैनिक संघ की बैठक कैप्टन जवाहरलाल की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश इंडियन एक्स सर्विसेज लीग के कोऑर्डिनेटर खेमचंद शर्मा नगेश ने कहा कि जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर सैनिक बंधु अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों से संपर्क कर उनके नाम और मोबाइल नंबर शीघ्र जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में जमा कराएं। ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय पर संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने हाल ही में रक्षा सेवाओं से सेवानिवृत्त सैनिकों से संगठन की सदस्यता ग्रहण करने की भी अपील की। ताकि पूर्व सैनिकों के हितों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल एके सिंह ने जानकारी दी कि नॉन पेंशनर पूर्व सैनिक जो पेनुरी अनुदान प्राप्त कर रहे हैं, वह अपने आवेदन पत्र को ऑनलाइन कराकर उसकी एक प्रति कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

बैठक में सूबेदार राम बहादुर सिंह यादव, सूबेदार मुरलीधर चतुर्वेदी, सुनील कुमार, मनोज कुलश्रेष्ठ, प्रेम सिंह, हरिओम तिवारी, बृजेश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed