{"_id":"624b28fed853c761fe74a9b8","slug":"velvet-sedges-will-now-have-to-walk-on-coals-mathura-news-mtr5155479199","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोड़ मखमली सेजों को अब अंगारों पर चलना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोड़ मखमली सेजों को अब अंगारों पर चलना होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव। सारथी परिवार द्वारा कस्बा में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया। इसमें अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय कवि-कवियत्रियों ने काव्य पाठ किया।
शीलचंद कैलाशी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कवि सम्मेलन का शुभारंभ कार्ष्णि गोविंदानंद महाराज, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक राजेश चौधरी, सारथी परिवार सचिव मफतलाल अग्रवाल, पंकज प्रकाश ने किया। कवि सम्मेलन में लाफ्टर फेम सुनील सुमैया बीना ने ‘चाय वाला चाय ले के आए, पता नहीं कब प्रधानमंत्री बन जाए’ सुनाकर गुदगुदाया। राष्ट्रीय ओज कवि प्रभात परवाना ने फूलों की राहें छोड़ हमें अब कांटों पर चलना होगा, छोड़ मखमली सेजों को अब अंगारों पर चलना होगा सुनाया। कवयित्री राधिका मित्तल की हास्य कविता हमें तो लूट लिया मिल के हुस्न वालों ने, तुम्हें तो फोड़ दिया तुम्हारे सालों ने’ सुनाया।
राकेश हैरत भोपाल, हास्य कवि सबरस मुरसानी, हास्य कवि संजय खत्री इंदौर, अंतरराष्ट्रीय मंच संचालक सतीश मधुप, राधागोविंद पाठक, प्रीति अग्रवाल, वीर रस के कवि दर्शन लोहार एवं देवेंद्र तिवारी एसडीओ विद्युत विभाग ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया। कार्यक्रम में संजीव अग्रवाल, सुदीप बंसल, कमल पांडेय चेयरमैन, पवन गोयल, डॉ. जगदीश पाठक, बैकुण्ठनाथ नाथ पांडेय, उमेश अग्रवाल, राजेश तोमर, डॉ. विनोद शर्मा, मनीष गुप्ता, राजकुमार सोनी, डॉ. मुरारी लाल, बनबारी लाल गर्ग, सुरेश चंद अग्रवाल, हेमंत, दिनेश पांडेय, विकास अग्रवाल, जगदीश प्रसाद, विपिन बिहारी दीक्षित, छैलबिहारी अग्रवाल, बांकेलाल गोयल आदि मौजूद थे।