{"_id":"65a4544605eed3268602f79c","slug":"vehicle-thief-injured-in-police-encounter-two-arrested-mathura-news-c-369-1-mt11005-7033-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पुलिस मुठभेड़ में वाहन चोर घायल, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पुलिस मुठभेड़ में वाहन चोर घायल, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा। गोविंद नगर थाना पुलिस ने शनिवार रात को वाहन चोर गिरोह को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। इस दौरान मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक चोर घायल हो गया। रविवार को दोनों को जेल भेजा गया। इनके पास से 6 बाइक, 4 स्कूटी, फर्जी नंबर प्लेट, 1 मास्टर चाबी व तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि मसानी रेलवे फाटक से नव निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास से श्याम सुंदर पुत्र समय सिंह निवासी सावोरा, कुम्हेर, भरतपुर और कुलदीप पुत्र महेंद्र सिंह निवासी सावोरा, कुम्हेर, भरतपुर को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान श्यामसुंदर गोली लगने से घायल हो गया। इनके दो साथी श्यामवीर पुत्र समय सिंह और अनिल कुमार पुत्र कुमरपाल निवासीगण सावोरा, कुम्हेर, भरतपुर रात्रि व कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
गिरोह द्वारा शहर में बाइक व स्कूटी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था। दोनों को जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में 15 पुलिसकर्मी शामिल रहे।