{"_id":"806eebc6394636cb9cb6d0e8b4356411","slug":"vehical-rally-in-vrindavan-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘युवाओं में जोश और धैर्य दोनों होना जरूरी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘युवाओं में जोश और धैर्य दोनों होना जरूरी’
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Fri, 01 Jan 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णानगर मथुरा से वृंदावन तक शुक्रवार को राष्ट्र गौरव वात्सल्य वाहन रैली निकाली गई। वात्सल्य ग्राम की ओर से हुए इस आयोजन में 100 युवा कन्या भ्रूण रक्षा, नारी सम्मान, प्रदूषण मुक्ति, राष्ट्र सुरक्षा, यमुना शुद्धीकरण, पर्यावरण संरक्षण आदि सामाजिक मुद्दों पर लोगों को जागरूक करते चल रहे थे।
रैली कृष्णानगर से प्रारंभ होकर भूतेश्वर, स्टेट बैंक चौराहा, डैंपियर नगर, विकास मार्केट, होली गेट, भरतपुर गेट, डीग गेट, मसानी होते हुए वात्सल्य ग्राम वृंदावन पहुंची। लोगों ने जगह-जगह पुष्प बरसाकर स्वागत किया।
रैली के समापन पर साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि युवाओं में जोश के साथ धैर्य भी रहना चाहिए। तभी देश का विकास हो सकता है। महात्मा गांधी और स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन से यही संदेश दिया है। इस अवसर पर साध्वी शिरोमणि, डा. अभय कुमार राय, विभोर प्रकाशम, बालजी चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी, देवेंद्र शुक्ल आदि उपस्थित थे।