{"_id":"5e808e7f8ebc3e75e205f8e4","slug":"vegetable-mathura-news-agr43583231","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी खरीद में आई 20 प्रतिशत की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी खरीद में आई 20 प्रतिशत की कमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। लॉकडाउन के दौरान पैदा हुई नई परिस्थितियों में अब सब्जी खरीद के प्रति लोगों की आपाधापी कम होती नजर आ रही है। रविवार को हाईवे स्थित कृषि मंडी में 283 लोग ही सब्जी खरीद के लिए पहुंचे। ये सभी थोक विक्रेता थे, जो पूर्ववर्ती संख्या से करीब 20 प्रतिशत कम है।
कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च की मध्यरात से लॉकडाउन घोषित किया था। इसका असर आवश्यक वस्तुओं की खरीद पर साफ नजर आया। लोगों में अधिक सामान खरीद की आपाधापी रही। यहां तक कि सब्जी मंडी में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस स्थिति में मंडी में आम लोगों को रोका गया। अब स्थितियां सामान्य होने लगी है।
रविवार को 283 थोक विक्रेता सब्जी खरीदने पहुंचे। इसमें 85 ठेला, हत्था गाड़ी लेकर आए थे तो 198 थोक दुकानदार वैन, ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर से मंडी पहुंचे। मंडी सचिव सुनील शर्मा ने बताया कि रविवार को सब्जी की खरीद का ग्राफ कम हुआ है। आम दिनों से करीब 20 प्रतिशत कम सब्जी खरीदी गई है।