{"_id":"5e6b9a548ebc3ea7f62d52bb","slug":"veediyo-vaayaral-mathura-news-agr4336206142","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम में भिड़े बाबू, वीडियो वायरल,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम में भिड़े बाबू, वीडियो वायरल,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नगर निगम में बाबुओं की कार्यप्रणाली बदलने का नाम नहीं ले रही है। मथुरा तथा वृंदावन में दर्जनभर बाबू ऐसे हैं जो मलाईदार सीटों पर बैठकर मौज कर रहे हैं। उनके द्वारा निगम में मनमर्जी से कामकाज किया जा रहा है। इसकी एक बानगी शुक्रवार को निगम के टैक्स पटल पर देखने को मिली। पटल प्रभारी की एक अन्य बाबू से मारपीट हो गई। इस मारपीट की वीडियो वायरल होने के बाद भी अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी। अब अधिकारियों ने जांच करने के निर्देश दिए हैं। मारपीट का कारण लेनदेन बताया जा रहा है।
गोविंद सिंह चौहान टैक्स पटल के प्रभारी हैं। प्रदीप चतुर्वेदी टैक्स कलेक्टर के रूप में तैनात हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार को गोविंद के पास किसी फाइल को लेकर टैक्स कलेक्टर प्रदीप आए। किसी बात पर दोनों आक्रोशित हो उठे और देखते-देखते दोनों में गाली-गलौज हो गई। गाली-गलौज के दौरान ही दोनों में हाथापाई शुरू हो गई।
यह देखकर कार्यालय के अन्य बाबू एकत्रित हो गए। किसी प्रकार से दोनों को अलग किया गया। इसका वीडियो वायरल होते ही दोनों कर्मचारियों ने अपने-अपने फोन बंद कर लिए। इस संबंध में देर शाम को नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जांच सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल को दे दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रोज होती है मारपीट
मथुरा और वृंदावन कार्यालय में इस प्रकार से लेन देन को लेकर बाबुओं में आए दिन मारपीट हो जाती है। जिसकी जानकारी अधिकारियों को नहीं हो पाती है। इसका कारण निगम कार्यालय में सीसीटीवी का न होना है।