फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vasantotsav celebrated in Sri Ranganath temple to provide coolness in summer

गर्मी में शीतलता प्रदान करने के लिए श्री रंगनाथ मंदिर में मनाया वसंतोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
Vasantotsav celebrated in Sri Ranganath temple to provide coolness in summer
वृंदावन (मथुरा)। दक्षिणात्य शैली के प्रसिद्ध श्री रंग मंदिर में पंच दिवसीय वसंतोत्सव का आयोजन विविध धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठानों के साथ किया जा रहा है। इसमें ठाकुर जी के चल श्री विग्रह को हरितिमा युक्त वातावरण से आच्छादित कर बृहस्पतिवार को बगीची में विराजित किया। चारों तरफ खस की टटिया से घिरे परिसर में विराजित ठाकुरजी के श्री विग्रह का शीतल जल से तिरुमंजन कर केसर, कपूर मिश्रित चंदन का लेपन किया। ठाकुर जी को पीत सूती वस्त्र धारण कराकर सुगंधित पुष्पों की माला अर्पित कीं। इसके साथ ही शीतलपेय पदार्थ निवेदित किये गए।
विज्ञापन

सेवायत रघुनाथ स्वामी ने बताया कि भगवान को गर्मी से राहत देने के लिए वसंत उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिवसीय वसंतोत्सव का आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान के साथ किए जा रहे हैं। श्री रंग मंदिर में श्री रामानुज संप्रदाय की परंपरा के अनुसार हर दिन उत्सव होते हैं। वसंतोत्सव का समापन शनिवार को होगा। शाम के समय भगवान पालकी में विराजमान होकर मंदिर प्रांगण में भ्रमण करते हैं।
विज्ञापन

श्री रंगनाथ मंदिर करीब 178 साल पुराना है। दक्षिण की वैदिक भूमि से ब्रज में भक्ति की भूमि पर साधना करने आए संत रंगदेशिक महाराज की प्रेरणा से मथुरा के भक्त राधा कृष्ण, लक्ष्मी चंद और गोविंद दास ने इस मंदिर का निर्माण कराया था। संवत 1901 से प्रारंभ हुए विशालकाय मंदिर का निर्माण 1906 में पूर्ण हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed