फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vasanti room of Shahji temple opened on Vasant Panchami in Vrindavan

Vrindavan: वसंत पंचमी पर खुला वसंती कमरा, श्रीजी ने श्रद्धालुओं को दिए दर्शन; जयकारों से गूंज उठा परिसर

Wed, 14 Feb 2024 12:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 Feb 2024 12:56 PM IST
सार

वृंदावन में वसंत पंचमी पर शाहजी मंदिर का वसंती कमरा खोला गया। विराजमान श्रीजी ने श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। 

विज्ञापन
Vasanti room of Shahji temple opened on Vasant Panchami in Vrindavan
वसंत पंचमी पर खुला वसंती कमरा, श्रीजी ने श्रद्धालुओं को दिए दर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में वसंत पंचमी पर शाहजी मंदिर का वसंती कमरा खोला गया। इसमें विराजमान श्रीजी ने श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। यह कमरा वर्ष में दो बार खुलता है। इससे प्रभु के विशेष दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लग गई। भक्तों में राजशाही झाड़ फानूस की रंग बिरंगी झिलमिल रोशनी के बीच ठाकुरजी की एक झलक पाने को होड़ मची रही।

विज्ञापन


टेड़े-मेड़े खंभों के मंदिर के नाम से प्रसिद्ध शाहजी मंदिर में प्रभु दर्शन पाने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्तों ने डेरा डाल दिया। प्रात: दस बजे जैसे ही प्राचीन वसंती कमरा के पट खुले श्रद्धालु प्रभु शाह बिहारी जी के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। जयकारों से पूरा मंदिर गुंजायमान हो उठा। 

विज्ञापन

Vasanti room of Shahji temple opened on Vasant Panchami in Vrindavan
वसंत पंचमी पर खुला वसंती कमरा, श्रीजी ने श्रद्धालुओं को दिए दर्शन - फोटो : अमर उजाला
सेवायत शाह प्रशांत कुमार ने भगवान का वेद मंत्रोंच्चारों के बीच अभिषेक व भव्य शृंगार किया। इस प्राचीन एवं ऐतिहासिक कमरे में ही छप्पन भोग लगाया गया। बड़े-बड़े शोभायमान प्राचीन झाड़ फानूसों के मध्य से निकलता रंग बिरंगा विद्युत प्रकाश प्रभु के प्राचीन कमरे की दैदीप्यमान छटा बिखेर रहा था। 

स्थानीय भक्तों के साथ देशभर से आए श्रद्धालुओं ने प्रभु दर्शन का भरपूर आनंद लिया। मंदिर के शाह प्रशांत कुमार ने बताया कि बुधवार सायं छह से देर रात तक एक बार फिर वसंती कमरा में प्रभु शाह बिहारी दर्शन देंगे। 
विज्ञापन

इस बीच भजन संख्या का आयोजन है। उन्होंने बताया कि शाहजी मंदिर में बने वसंती कमरे का विशेष एवं प्राचीन महत्व है। इसमें प्रभु वर्ष भर में दो बार वसंती कमरे में विराजमान हो भक्तों को दर्शन देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed