फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vandalism in hospital and misbehaviour with doctor

Mathura News: अस्पताल में तोड़फोड़ और चिकित्सक से अभद्रता, एफआईआर दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Vandalism in hospital and misbehaviour with doctor
वृंदावन। शहर के प्रमुख अस्पताल बृज हेल्थ केयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में बच्ची को भर्ती कराने आए तीमारदारों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के साथ भी अभद्रता की। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डाॅ. जय शर्मा वृंदावन के बृज हेल्थ केयर एंड रिसर्च सेंटर में रेजीडेंट मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है कि 15 सितंबर 2025 की रात कुछ लोग दो वर्ष की बच्ची को लेकर आए। उसकी हालत गंभीर थी। उसकी हालत देखने के बाद उसे हायर सेंटर ले जाने को कहा तो तीमारदार बिफर गए और मारपीट करने पर उतारु हो गए। अस्पताल की सिक्योरिटी ने रोका तो वह तोड़फोड़ करने लगे। जब उन्हें समझाया गया तो गाली गलौज और मारपीट कर दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वह लोग वहां से जा चुके थे। पुलिस ने अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed