फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Valentine Week:: Retired Colonel from Greater Noida came to show his school to his wife

वैलेंटाइन वीक:: ग्रेटर नोएडा से पत्नी को अपना स्कूल दिखाने पहुंचे सेवानिवृत्त कर्नल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Valentine Week:: Retired Colonel from Greater Noida came to show his school to his wife
मथुरा। राजकीय इंटर कॉलेज में पत्नी पूनम को अपना स्कूल दिखाते रिटायर्ड कर्नल एससी त्यागी। - फोटो : mathura
मथुरा। ग्रेटर नोएडा से आगरा एक कार्यक्रम में जाते हुए शुक्रवार को वैलेंटाइन वीक के पहले दिन को यादगार बनाने के लिए सेवानिवृत्त कर्नल मथुरा से गुजरते हुए राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने पत्नी को अपना स्कूल दिखाया और बताया कि उनकी प्राथमिक शिक्षा इसी स्कूल से हुई। यहां दोनों ने सेल्फी लेकर बचपन के दिन और वैलेंटाइन वीक के पहले दिन को भी खास बनाया।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त कर्नल एससी त्यागी ने बताया कि 2007 में सेवानिवृत्त होने के बाद वह पत्नी पूनम के साथ ग्रेटर नोएडा में शिफ्ट हो गए। पत्नी को नेत्रहीन बच्चों के लिए सेवा करने का शौक था। उनके इस शौक को वृहद रूप देने के उन्होंने निर्णय लिया कि वह अपनी पेंशन का आधा पैसा एक एनजीओ को संचालित करने और आधा पैसा अपने खर्च के लिए रखेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद 2011 में नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड, मेरठ एनजीओ शुरू किया। इसके माध्यम से दोनों नेत्रहीन बच्चों को कंप्यूटर सीखकर उन्हें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कारगिल और श्रीलंका में हुए युद्ध में भी दी सेवा
एससी त्यागी ने बताया कि 1999 में उन्होंने कारगिल और इससे पहले 1988 में श्रीलंका में लिवरेशन टाइगर ऑफ तमिल ईलम के खिलाफ हुए युद्ध में भी अपनी सेवाएं दी।




फिजा में घुला इश्क तो इतराया गुलाब
इश्क, जब हो जाए तो किस्मत से ज्यादा मकसद पर भरोसा हो जाता है। मोहब्बत हासिल करने के लिए किस्मत से भी लड़ने की ताकत आ जाती है इसलिए वैलेंटाइन वीक हर किसी के लिए खास होता है। पहले दिन रोज डे पर फिजा में इश्क घुला तो गुलाब भी इतरा गया। आम दिनों में 20-25 रुपये में बिकने वाला एक गुलाब शुक्रवार को 50 रुपये से लेकर 80 रुपये तक में बिका। फूल विक्रेता राम माली ने बताया कि गुलाब के साथ ही चमेली, गेंदा समेत अन्य फूलाें के भी भाव दोगुने हो गए। लोगों ने फूलों की बिक्री की और प्रेमी-प्रेमिकाओं के साथ पति और पत्नी ने एक दूसरे को गुलाब देकर रोज डे विश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed