{"_id":"620a6ae80354c73d7052d4c7","slug":"valentine-s-day-celebrated-in-the-courtyard-of-aaradhya-banke-bihari-mathura-news-mtr513184430","type":"story","status":"publish","title_hn":"आराध्य बांकेबिहारी के आंगन में मनाया वेलेंटाइन डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आराध्य बांकेबिहारी के आंगन में मनाया वेलेंटाइन डे
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। प्रेम और भक्ति की भूमि श्रीधाम वृंदावन में परिवार के साथ देशभर से आए सैकड़ों लोगों ने वेलेंटाइन डे ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आंगन में मनाया। इनमें युवा जोड़े भी भगवान के श्रीचरणों में अपने प्रेम का इजहार करते दिखे।
वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सोमवार को वेलेंटाइन डे पर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। उम्र की सीमाओं और समाज के बंधनों से बेपरवाह भक्त अपने आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के समक्ष खड़े होकर दर्शन कर वेलेंटाइन की शुभकामनाएं दे रहे थे।
साथ ही आशीर्वाद मांग रहे थे। वहीं, वृंदावन के ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, ठाकुर राधारमण मंदिर, राधा दामोदर, राधा श्याम सुंदर, इस्कॉन मंदिर और प्रेम मंदिर में भी भक्तों ने दर्शन कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन
फूलों की बिक्री में हुई वृद्धि
वेलेंटाइन डे पर वृंदावन के मंदिरों के पास गुलाब के फूलों की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई। वैसे धर्म तीर्थ नगरी वृंदावन में फूल व्यवसाय पर कभी मंदी नहीं आती, लेकिन वेलेंटाइन के मौके पर फूलों की बिक्री में लगभग ३० से ४० प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। खासकर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पास गुलाब के फूलों की बिक्री अधिक रही। ५० से ७० रुपये तक गुलाब की बिक्री हुई।