फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   upsidc, ceo, inspaction, development, work, mathura

यूपीसीडा के सीईओ ने किया मथुरा के औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण

Sun, 12 Jul 2020 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
upsidc, ceo, inspaction, development, work, mathura
यूपीसीडा के सीईओ मयूर मिश्रा और नगर आयुक्त रविंद्र कुमार औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए? - फोटो : MATHURA
मथुरा। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने मथुरा दौरे के दौरान जनपद के औद्योगिक क्षेत्र साइट ए में राष्ट्रीय राजमार्ग से महोली मार्ग को जोड़ने वाली सड़क नंबर एक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टूटी सड़कों, सीवर, सफाई व स्ट्रीट लाइटों को एलईडी लाइट में बदले जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चूंकि साइट ए नगर निगम को हस्तांतरित हो चुकी है तो नगर आयुक्त से सभी विकास कार्य कराए जाने को कहा। यह भी निर्णय किया गया कि अधिशासी अभियंता यूपीसीडा व अधिशासी अभियंता नगर निगम मिलकर सफाई व अन्य मूलभूत सुविधाओं का साइट अपग्रेड प्लान तैयार करेंगे। इसके उपरांत उन्होंने मथुरा के औद्योगिक संगठन एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव इंडस्ट्रीज व कोसी कोटवन एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया तथा जो औद्योगिक क्षेत्र नगर निगम को हस्तांतरित नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

वहां के आवंटियों से रखरखाव शुल्क शीघ्र जमा करने को कहा। उन्होंने मथुरा साइट बी औद्योगिक क्षेत्र में वर्षों से लंबित इंडियन ऑयल की अंडरग्राउंड पाइप लाइन व 33 केवी की हाईटेंशन से प्रभावित आवंटियों की समस्या के तत्काल समाधान के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देशित किया। ज्ञातव्य है कि शासन ने मयूर माहेश्वरी को कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मथुरा का नोडल अधिकारी नामित किया है। इस दौरान उनके साथ नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड व यूपीसीडा आगरा के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed