{"_id":"6a5a567cf5dd7c232002d99b","slug":"uproar-over-power-cuts-in-chhata-in-mathura-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में बिजली कटाैती पर हंगामा: भीड़ ने रात में घेरा बिजलीघर, प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में बिजली कटाैती पर हंगामा: भीड़ ने रात में घेरा बिजलीघर, प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटे अधिकारी
Fri, 17 Jul 2026 09:52 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 17 Jul 2026 09:52 PM IST
सार
मथुरा के छाता में बिजली कटाैती को लेकर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने रात में बिजलीघर पर धावा बोल दिया। बिजलीघर का घेराव करते हुए हंगामा कर दिया। माैके पर पुलिस और आला अधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन
बिजलीघर पर हंगामा करती भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के छाता कस्बे में अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने शुक्रवार रात बिजलीघर पर जोरदार प्रदर्शन किया। आबकारी मोहल्ला समेत कई इलाकों के निवासियों ने लचर व्यवस्था के विरोध में परिसर का घेराव कर लिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सुबह पांच बजे से बिजली गुल है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
रात को जब उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर बिजली घर पहुंचे, तो वहां कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। इससे आक्रोशित भीड़ ने चेयरमैन प्रतिनिधि फाल्गुन उर्फ कान्हा के नेतृत्व में प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रिश्वतखोरी के कारण कुछ इलाकों में बिजली दी जा रही है, जबकि आम उपभोक्ता परेशान हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक किसी उच्च अधिकारी द्वारा स्थायी समाधान नहीं किया जाता, वे रात भर धरना देंगे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
गर्मी में बिजली कटाैती से लोग परेशान हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने एक बीमार मरीज को छाता बिजलीघर लाकर गद्दे पर लिटा दिया।