फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   UP: Children saw a woman dead body in the forest injury marks on the neck Police is expressing this suspicion

UP: जंगल में बच्चों ने देखी महिला की लाश, गले पर चोट के निशान; पुलिस जता रही ये आशंका

Wed, 15 Jan 2025 10:31 AM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 15 Jan 2025 10:31 AM IST
सार

महिला का शव जंगल में मिला। लाश को सबसे पहले वहां से गुजरते बच्चों ने देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। महिला के कान में ईयर फोन लगा था, लेकिन मोबाइल गायब था। माैत की वजह तलाशने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
UP: Children saw a woman dead body in the forest injury marks on the neck Police is expressing this suspicion
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन में वात्सल्य ग्राम के पीछे धौरेरा के जंगल में महिला का शव मिला है। मृत महिला के गले में चोट के निशान हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला से लूट करने के बाद उसकी हत्या कर शव यहां फेंका गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर फॉरेंसिक व डॉग स्कॉयड की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। डॉग स्कॉयड की टीम ने वृंदावन की ओर से आने की ओर इशारा किया है।
विज्ञापन



 
Trending Videos

मंगलवार दोपहर को करीब एक बजे दो किशोर रेलवे ट्रैक वाले कच्चे रास्ते से गुजर रहे थे कि तभी उन्हें वात्सल्य ग्राम की दीवार के पीछे धौरेरा के जंगल में पेड़ के नीचे एक महिला का शव दिखाई दिया। उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दी। वृंदावन पुलिस, जैंत पुलिस के साथ ही सीओ सदर संदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। शव के पास बड़ा थैला मिला है। जिसमें नई चूड़ियां रखीं थीं। इससे प्रतीत हो रहा है कि महिला वृंदावन में चूड़ी बेचने का कार्य करती थी। इसमें कंबल एवं कपड़े भी रखे रखे थे। गले में चोट के निशान हैं। 

 
विज्ञापन

महिला के कान में ईयर फोन लगा है, लेकिन मोबाइल फोन व रुपये नहीं मिले हैं। ऐसे में इससे महिला से लूट करने के बाद उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि गले पर चोट के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। महिला की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की हत्या हुई है या फिर आत्महत्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed