{"_id":"624c472bec87110902565b25","slug":"university-exams-start-mathura-news-mtr5155673171","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि परीक्षाएं शुरू
विज्ञापन
मथुरा। डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की सेमेस्टर परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। इस बार विश्वविद्यालय ने मथुरा जनपद में छह नोडल सेंटरों के साथ ४६ परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जहां पंजीकृत ३७५७४ छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। पहले दिन परीक्षा से सिर्फ ३० मिनट पहले प्रश्नपत्र नोडल सेंटरों के माध्यम से भेजे गए।
केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति के तहत डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में पहली बार सेमेस्टर प्रणाली लागू की है। इसमें बीए, बीएससी और बीकॉम के प्रथम सेमेस्टर की पहली परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। १५६ डिग्री कॉलेजों वाले मथुरा जनपद में ३७५७४ छात्र-छात्राएं सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं, जिनके लिए ४६ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें अधिकांश ग्रामीण अंचल और वित्त विहीन हैं।
जनपद में यूपी बोर्ड की भांति डिग्री कॉलेजों में भी जमकर सामूहिक नकल का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। पिछले सालों में परीक्षा के दौरान वित्त विहीन कॉलेजों में सामूहिक नकल कई बार पकड़ी भी जा चुकी है। नोडल सेंटर बीएसए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने बताया कि पहले दिन परीक्षा व्यवस्था सामान्य रही। बीएसए नोडल सेंटर से जुडे़ १५ डिग्री कालेजों को प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने से ३० मिनट पहले पहुंचाए गए।
विज्ञापन
किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि दो पालियों में परीक्षा शुरू हुई है। पहले दिन बीकॉम की बड़ी परीक्षा रही। परीक्षा से एक दिन पहले प्राप्त हुए प्रश्न पत्रों का वितरण तत्काल कराया गया। इससे किसी प्रकार की समस्या सामने नहीं आई।
--
नकल रोकने के नहीं हैं प्रबंध
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने जिले में नकल रोकने के लिए सामूहिक प्रबंध किए हैं। सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। लेकिन डिग्री कॉलेजों में मंगलवार से शुरू हुई डॉ. बीआर आंबेडकर की सेमेस्टर परीक्षाओं में नकल पर अंकुश लगाने का कोई प्रबंध नहीं हुआ है। पहले दिन जनपद में विवि का कोई सचल दस्ता भी नहीं आया। जबकि विवि की परीक्षाओं में भी नकल के मामले में मथुरा की छवि बेहद खराब है। यहां बड़ी संख्या में निजी विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।