{"_id":"67e303145808c333eb063cda","slug":"uncontrolled-tractor-ran-over-a-young-man-killing-him-mathura-news-c-29-1-agr1017-373460-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, मौत
विज्ञापन
वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित गौरी गोपाल आश्रम के पास मंगलवार को गिट्टी से भरे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी देवेंद्र गिरी के अनुसार, गिट्टी से भरा ट्रैक्टर इस्कॉन मंदिर की ओर से आ रहा था। इसी दौरान चालक की लापरवाही से राह से गुजर रहा युवक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक कुछ दिन पहले ही वृंदावन आया था और खुद को मध्यप्रदेश के मुरैना जिले का निवासी बताया था।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रवि त्यागी का कहना है जानकारी मिली है कि ट्रैक्टर श्री गौरी गोपाल आश्रम से संबंधित है। वहीं श्री गौरी गोपाल आश्रम के मीडिया प्रभारी भरत यादव ने बताया कि ट्रैक्टर से आश्रम का कोई लेना देना नहीं है। संवाद