फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tyre Burst Turns Fatal on Agra-Lucknow Expressway, 8-Month-Old Baby Dies in Horrific Crash

UP: तेज रफ्तार के चलते फट गया टायर, 50 मीटर घिसटती रही कार; आठ माह की मासूम की जिस तरह हुई मौत, कांप गए लोग

Thu, 28 May 2026 03:09 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 28 May 2026 03:09 PM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार का टायर फटने से भीषण हादसा हो गया, जिसमें 8 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे में बच्ची के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि कार करीब 50 मीटर तक घिसटते हुए दूसरी लेन में पलट गई।

विज्ञापन
Tyre Burst Turns Fatal on Agra-Lucknow Expressway, 8-Month-Old Baby Dies in Horrific Crash
Agra Lucknow Expressway Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार कार का अगला टायर फटने से कार अनियंत्रित कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंचकर पलट गई। हादसे में आठ माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन




 

पुलिस के मुताबिक ओम सांई रेजिडेंसी अमर बिहार, पुलिस चौकी दयालबाग थाना न्यू आगरा निवासी निशांत पुत्र मनोज वशिष्ठ अपनी पत्नी वैष्णवी, पुत्री यति (8) और रिश्तेदार आकांक्षा के साथ मैनपुरी से दिल्ली लौट रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:10 बजे थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 22.500 पर पहुंचते ही कार का अगला टायर अचानक फट गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और करीब 50 मीटर तक घिसटते हुए आगरा से लखनऊ जाने वाली लेन में पहुंचकर पलट गई। हादसे के दौरान कार में बैठी वैष्णवी कार से बाहर निकलकर करीब 25 फीट गहरी खाई में नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार निशांत, वैष्णवी, यति गंभीर रूप से घायल हो गए व आकांक्षा के मामूली चोट लग गई।

 
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा टीम ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आठ माह की मासूम बच्ची यति को मृत घोषित कर दिया। वहीं निशांत और वैष्णवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed