फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two youths who were burnt while setting fire died during treatment

Mathura News: आग लगाते समय झुलसे दो युवकों की उपचार के दौरान मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two youths who were burnt while setting fire died during treatment
कोसीकलां (मथुरा)। गांव हताना में दो पक्षों के विवाद में मकान में ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगाते समय झुलसे तीन आरोपी युवकों में से दो युवकों की उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव हताना में 9 सितंबर को गांव के नेपाल ने गांव के ही रहने वाले इंद्रजीत के मोबाइल पर गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद रात में नेपाल का पुत्र चरण सिंह, अपने साथी गौरव व योगेश के साथ इंद्रजीत के घर में घुस गया। यहां इंद्रजीत की मां सोनवती इन्हें देखकर कमरे में छिप गईं। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की नियत से घर में ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी, लेकिन यह तीनों युवक खुद ही आग में झुलस गए। उधर जान बचाने के चक्कर में भागीं सोनवती भी झुलस गईं। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने चारों को उपचार के लिए भर्ती करा दिया। जहां उनकी गंभीर हालत को देख दिल्ली रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि योगेश की रविवार को तथा गौरव की सोमवार को उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। जबकि साेनवती व चरण सिंह का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed