{"_id":"64fc97abc8cd94ea99049144","slug":"two-youths-drowned-while-bathing-in-yamuna-in-mathura-body-of-one-found-while-search-for-other-going-on-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: यमुना में स्नान करते समय दो युवक डूबे, एक का मिला शव; दूसरे की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: यमुना में स्नान करते समय दो युवक डूबे, एक का मिला शव; दूसरे की तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 09 Sep 2023 11:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:15 PM IST
सार
मथुरा के वृंदावन में यमुना में स्नान करते समय दो युवक डूब गए। इनमें से एक का शव मिल गया जबकि पुलिस दूसरे की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
यमुना नदी में मथुरा-वृंदावन के घाट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में मथुरा से मजदूरी के लिए वृंदावन आए दो युवक केशी घाट पर यमुना में स्नान के दौरान डूब गए। शनिवार दोपहर एक युवक का शव पानी गांव पुल के पास मिल गया, जबकि दूसरे युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
थाना हाईवे क्षेत्र के पाली खेड़ा नगला भोजपुरी निवासी 18 वर्षीय शंकर अपने पड़ोसी 19 वर्षीय गौरी के साथ शुक्रवार को वृंदावन में मजदूरी करने आया था। दोपहर करीब 3 बजे दोनों केशी घाट के पास यमुना में स्नान करने लगे। इसी दौरान गहरे पानी में डूब गए। केशीघाट पर मौजूद लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: गरीब रथ एक्सप्रेस सहित सात ट्रेनें दो दिनों के लिए रद्द, कई ट्रेनों के बदले मार्ग; यहां देख लें सूची
विज्ञापन
कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर रात तक युवकों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। ऐसे में गोताखोरों ने शनिवार सुबह फिर से तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पानी गांव पुल के पास एक युवक का शव बरामद हो गया। इसकी शिनाख्त शंकर पुत्र लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे युवक गौरी की तलाश की जा रही है।