{"_id":"3dc7d8c7828707ba984b6e74e541a8d5","slug":"two-workers-have-died-in-accident-in-farm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा बना थ्रेसर: दो मजदूरों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा बना थ्रेसर: दो मजदूरों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/बलदेव
Updated Sun, 12 Apr 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक के गांव दघेंटा में रविवार को थ्रेसर में फंसने से एक किशोर की मौत हो गई।
प्रेमपाल का पुत्र दीपू (16) अपने ही गांव के किसान गुड्डू के खेत पर रविवार को सुबह गेहूं की मढ़ाई के दौरान थ्रेसर पर काम कर रहा था। करीब पांच बजे दीपू का हाथ थ्रेसर में गया। देखते-देखते उसका आधा शरीर थ्रेसर के अंदर फंसता चला गया। यह देखकर ट्रैक्टर चालक ने थ्रेसर बंद किया लेकिन तब तक दीपू की मौत हो चुकी थी। गांव में यह खबर आग की तरह फैली। जिसने भी सुना वह घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा।
दीपू के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस सूचना के लगभग डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद शव को थ्रेसर से बाहर निकाला गया। शव के कई टुकड़े हो गए थे। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव के लोगों ने बताया कि दीपू मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। सात वर्ष पहले पिता की मौत हो गई थी। परिवार में तीन भाई, एक बहन और मां की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी। रविवार को हुए हादसे ने सबको बेसहारा कर दिया। दीपू ने शनिवार की शाम को ही किसान गुड्डू के खेतों पर गेहूं निकालने के लिए मजदूरी तय की थी। रविवार को सुबह चार बजे वह मजदूरी करने चला गया। जब मौत की खबर आई तो मां रीता (40), छोटा भाई आशीष (12), सचिन (नौ), आकाश (छह) और बहन (तीन) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। भाजपा श्रमप्रकोष्ठ के दिनेश अग्रवाल ने जिला प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
धनगांव में युवक की मौत
थाना हाईवे क्षेत्र के गांव धनगांव में गांव के किसान के यहां थ्रेसर पर काम रहे युवक की मौत हो गई। जितेंद्र (18) पुत्र घनश्याम थ्रेसर में फसल डालने के दौरान मूंठा लगाने का काम कर रहे थे। वह थ्रेसर की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। इस मामले में हाईवे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।