{"_id":"643676460458d2103301eb15","slug":"two-women-found-corona-infected-including-tourist-in-mathura-they-have-been-home-isolated-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura Corona Update: एक पर्यटक सहित दो महिलाएं मिलीं कोरोना संक्रमित, परिवार के साथ आई थी घूमने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Corona Update: एक पर्यटक सहित दो महिलाएं मिलीं कोरोना संक्रमित, परिवार के साथ आई थी घूमने
Wed, 12 Apr 2023 02:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 12 Apr 2023 02:45 PM IST
सार
Mathura Corona Update: जिले में एक महिला पर्यटक सहित दो महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। इनमें से एक के पति की दो दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दूसरी महिला बुलंदशहर से परिवार के साथ घूमने आई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को जिले में दो महिलाएं और कोरोना संक्रमित मिली हैं। इनमें से एक महिला का पति दो दिन पहले संक्रमित मिल चुका है। फिलहाल जिले में छह एक्टिव केस हैं। लगातार संक्रमित मिलने के बाद भी अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक स्थानों पर रैंडम सैंपलिंग शुरू नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम किया होम आइसोलेट
शहर की सीडीएस नगर कॉलोनी में अभी दो दिन पूर्व एक वृद्ध व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले थे। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन उनके परिजन का आरटीपीसीआर सैंपल लिया था, जिसमें उनकी पत्नी की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजीटिव आई है। रिपोर्ट पॉजीटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम आवास पर पहुंची। संक्रमित महिला को आवश्यक दवाएं दी गईं। साथ ही उन्हें भी होम आइसोलेट किया गया।
विज्ञापन
धर्मशाला में रुका था परिवार
दूसरी संक्रमित महिला बुलंदशहर जनपद निवासी है। महिला परिवार के साथ मथुरा घूमने आई थी। पूरा परिवार द्वारिकाधीश मंदिर के निकट स्थित एक धर्मशाला में रुका था। तबीयत बिगड़ने पर महिला दवा लेने जिला अस्पताल आई थी। यहां चिकित्सक ने कोरोना के संभावित लक्षणों को देखते हुए जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। यहां महिला की जांच पॉजीटिव आई। जानकारी मिलते ही परिजन बुलंदशहर रवाना हो गए। नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि सभी संक्रमितों की तबीयत में सुधार है।
विज्ञापन