{"_id":"646baac17decf86beb0cf149","slug":"two-thousand-notes-will-be-changed-in-banks-from-today-mathura-news-c-29-1-mtr1007-78292-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बैंकों में आज से बदले जाएंगे दो हजार के नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बैंकों में आज से बदले जाएंगे दो हजार के नोट
Mon, 22 May 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Mon, 22 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आरबीआई द्वारा चलन से बाहर किए जा चुके दो हजार के नोट बदलने के लिए मंगलवार सुबह से जिलेभर के बैंक तैयार है। बैंकों में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए पुलिस भी सहयोग करेगी। दो हजार के नोट को लेकर अधिकतर समस्याएं आरबीआई ने निपटा दी हैं।
नोट लाने वाले की पहचान की कोइ आवश्यकता नहीं होगी। वह बैंक काउंटर पर दो हजार के दस नोट लेगा और बदले में 20000 रुपये दे देगा। हालांकि विशेष परिस्थितियों में नोट देने वाले की जानकारी करने का अधिकार बैकों के पास होगा। सभी बैंकों ने नोट वापसी को लेकर नियमों की जानकारी अपने अधिकतर ग्राहकों तक पहुंचा दी है। एलडीएम ताराचंद चावला ने बताया कि लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है अभी काफी समय है। लोग आराम से अपने नोट बदल सकेंगे।