{"_id":"6ae4570bf050f45b0b09b8e8","slug":"two-suspects-in-property-dealer-murder-case-arrested-following-encounter-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: मथुरा में सुबह-सुबह पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: मथुरा में सुबह-सुबह पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दो दबोचे
Fri, 30 Oct 2026 02:06 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:06 PM IST
सार
मथुरा में प्राॅपर्टी डीलर हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को हाईवे थाना पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार 30 अक्तूबर की सुबह करीब 4:27 बजे सूचना मिली कि हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी सलेमपुर से महोली की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने रास्ते में घेराबंदी कर बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में महोली निवासी मनोज (40) के दाहिने पैर में गोली लग गई। वहीं, फर्रुखाबाद के अमृतपुर निवासी हाल निवासी महोली कंचन (29) को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
घायल मनोज को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। गौरतलब है कि प्रॉपर्टी डीलर रोहताश को बुधवार रात पहले लाठी-डंडों से पीटा था और बाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीओ प्रवीण तिवारी ने बताया है कि पुलिस मुख्य आरोपी विकास उर्फ विशाल समेत छह अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।