{"_id":"47f88d6648bfbfbc572414ecc692da76","slug":"two-student-has-been-escaped-from-the-hostel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य गुरुकुल से भागे दो छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य गुरुकुल से भागे दो छात्र
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/फरह
Updated Wed, 11 Mar 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव दखौला के निकट संचालित आर्य गुरुकुल से बीती रात दो छात्र भाग कर घर जाने के लिए हाईवे पर आ गए। तड़के तीन बजे मिले दोनों छात्रों को स्थानीय पुलिस थाने ले आई। दोनों ने गुरुकुल संचालकों पर भूखा रखने और ज्यादा काम कराने का आरोप लगाया है। सूचना पर संस्था से जुड़े लोग थाने नहीं पहुंचे। पुलिस ने दोनों छात्रों को निकटवर्ती गांव के निवासी को सौंप दिया है।
ऋषभ निवासी आगरा और अजय निवासी दिल्ली गांव दखौला में संचालित आर्य गुरुकुल में रह कर अध्ययन करते हैं। बीती रात दोनों बालक अपने बैग लेकर गुरुकुल से चुपचाप निकल आए और करीब दो-तीन किमी दूर स्थित हाईवे पर आ गए। रात करीब तीन बजे गश्त करते हुए फरह की पुलिस को बच्चे हाईवे पर खड़े मिले।
पुलिस दोनों को लेकर थाने आ गई। थाने में दोनों बालकों ने पुलिस को गुरुकुल संचालकों पर भूखा रखने और काम ज्यादा करवाने का आरोप लगाया। सुबह पुलिस ने आर्य गुरुकुल संचालक को फोन पर बात कर थाने आने को कहा। सुबह 11 बजे तक संस्था से कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद गांव बेगमपुर निवासी यशपाल थाने आकर दोनों बच्चों को खुद की सुपुर्दगी में ले गया।