फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two storey house collapses, three injured

Mathura News: दो मंजिला घर गिरा, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Two storey house collapses, three injured
मथुरा। शाहपुर में भराभर गिरा मकान का मलबा। - फोटो : mathura
मथुरा। बारिश से हुए जलभराव व दरारें आने से शुक्रवार आधी रात दो मंजिला घर गिर गया। इससे तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


थाना मगोर्रा के गांव शाहपुर निवासी हरिकिशन शुक्रवार रात परिवार के साथ सो रहे थे। रात करीब 12 बजे अचानक दो मकान भराभर गिर गया। इसके मलबे के नीचे हरिकिशन, हेमलता, सुरेंद्र सिंह, जिया, महक, जयंत दब गए। आवाज सुनकर गांव में भगदड़ मच गई। सूचना पर मगोर्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने परिजनों को मलबे से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हेमलता, सुरेंद्र सिंह, जिया दबने से घायल हो गए। यहां पूर्व में मकान में दरारें आ गई थीं। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि अचानक मकान गिर गया। तीन घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्कूल परिसर व राह में पानी, पढ़ाई बाधित
छाता क्षेत्र के गांव पिंगरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में व यहां आने वाली राह पर बारिश का पानी भर जाने के कारण छात्र-छात्राएं ही पिछले एक हफ्ते से विद्यालय तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्कूल के बाहर मौजूद सहायक अध्यापक साहब सिंह ने बताया कि वह विद्यालय में उपस्थिति रजिस्टर लेने के लिए गए और मार्ग पर ही छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज कराकर मिड डे मील खिलाया। इसके बाद विद्यालय में पढ़ाई की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें घर भेज दिया। अध्यापक ने बताया कि विद्यालय की दीवार गिर चुकी है। इस संबंध में बीएसए व एसडीएम को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed