फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two-storey house collapsed in Mathura woman died while four people injured after being buried under debris

UP News: मेरठ के पहले इस जिले में गिरा दो मंजिला मकान, महिला की मौत... चार घायल; पढ़ें पूरी खबर

Sun, 15 Sep 2024 12:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Sep 2024 12:22 PM IST
सार

मेरठ के पहले तीर्थनगरी मथुरा में दो मंजिला मकान ढह गया। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
two-storey house collapsed in Mathura woman died while four people injured after being buried under debris
मथुरा में दो मंजिला इमारत गिरी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश में इमारतें गिरने का सिलसिला जारी है। पहले राजधानी लखनऊ और मेरठ, अब तीर्थनगरी मथुरा में दो मंजिला इमारत गिरने का मामला सामने आया है। मलबे में दबकर पांच लोग घायल बताए हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलबे से लोगों बाहर निकालकर अस्तपाल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


रविवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। घटना मगोर्रा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की है। गांव निवासी हरिकिशन शुक्रवार रात परिवार के साथ सो रहे थे। रात करीब 12 बजे अचानक दो मंजिला मकान भराभरकर गिर गया। 

विज्ञापन

two-storey house collapsed in Mathura woman died while four people injured after being buried under debris
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद
मलबे के नीचे हरिकिशन, हेमलता, सुरेंद्र सिंह, जिया, महक, जयंत दब गए। आवाज सुनकर गांव में भगदड़ मच गई। सूचना पर मगोर्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने परिजनों को मलबे से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
 

हेमलता, सुरेंद्र सिंह, जिया सहित पांच लोग दबने से घायल हो गए। यहां पूर्व में मकान में दरारें आ गई थीं। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि अचानक मकान गिर गया। घायलों का उपचार चल रहा था। रविवार को इलाज के दौरान हेमलता की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed