फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two laborers fell down the stairs cleaning the Kirti temple

कीर्ति मंदिर में सफाई करते दो मजदूर सीढ़ियों से गिरे

Tue, 01 Jun 2021 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Two laborers fell down the stairs cleaning the Kirti temple
बरसाना। मंगलवार को शाम चार बजे कीर्ति मंदिर में सीढ़ियों पर चढ़ कर सफाई करने के दौरान दो मजदूर गिर गए। एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे मजदूर को उपचार के लिए मथुरा रेफर किया गया। मृतक के परिजनों ने रंगीली महल आश्रम के गेट पर हंगामा किया।
विज्ञापन

सफाई करने के दौरान गाजीपुर निवासी खेम चंद (35 वर्ष) व जाटव मोहल्ला बरसाना निवासी अमी चंद (30 वर्ष) नीचे गिर गए। मंदिर प्रबंधन ने घायल दोनों मजदूरों को उपचार के लिए सीएचसी पर भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने खेम चंद को मृत घोषित कर दिया। अमी चंद को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने रंगीली महल आश्रम के गेट पर हंगामा काटा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर मामला शांत कराया। रंगीली महल आश्रम के सचिव नितिन गुप्ता ने बताया कि जेकेपी संस्था मृतक के आश्रितों को आर्थिक मदद देगी। घायल मजदूर का भी उपचार कराया जाएगा। थाना प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेज दिया है। घटना स्थल पर पुलिस तैनात है। फिलहाल शांति का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed