फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two interstate vehicle thieves arrested, six vehicles recovered

Mathura News: दो अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, छह वाहन बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 06:05 PM IST
विज्ञापन
Two interstate vehicle thieves arrested, six vehicles recovered
मथुरा। गोविंदनगर पुलिस ने मंगलवार की सुबह बिड़ला मंदिर चौकी बैरियर के पास से दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को दबोचा है। इनके कब्जे से पांच बाइक, एक स्कूटी और हथियार बरामद हुए हैं। चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाते समय दोनों हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन

थाना गोविंदनगर की चौकी बिड़ला मंदिर के प्रभारी नीरज भाटी सुबह चेकिंग में कर रहे थे। इसी बीच वृंदावन की तरफ से बाइक पर आते हुए दो युवक दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोक लिया। बाइक के कागज मांगे तो दिखाने में असमर्थ दिखे। पुलिस ने बाइक के नंबर को ट्रेस किया तो फर्जी मिला। दोनों से पूछताछ की तो इस बाइक के अलावा चार चोरी की बाइक और एक स्कूटी भी बरामद हो गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े गए यश चौधरी निवासी छिनपारई, नौहझील और आकाश निवासी वैशालीपुरम कॉलोनी, क्वार्सी(अलीगढ़) हैं। इनके कब्जे से दिल्ली नंबर की तीन बाइक, आगरा नंबर की एक बाइक, स्कूटी और एक मथुरा नंबर की बाइक बरामद हुई है। इनसे एक तमंचा ३१५ बोर और दो कारतूस भी मिले हैं। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed