{"_id":"6a9dc0dd1dd272c7950e8680","slug":"two-hours-of-rain-turn-vrindavan-roads-into-ponds-and-pools-mathura-news-c-161-1-vrn1004-104147-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वृंदावन में दो घंटे की बारिश से सड़कें बनीं ताल तलैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वृंदावन में दो घंटे की बारिश से सड़कें बनीं ताल तलैया
विज्ञापन
श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर जलभराव के बीच से गुजरते श्रद्धालु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। नगर में रविवार दोपहर हुई करीब दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने नगर निगम के सफाई और जल निकासी के दावों की पोल खोलकर रख दी। बारिश थमने के घंटों बाद भी श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्ग, प्रमुख बाजारों और संपर्क मार्गों पर भारी जलभराव बना रहा। नालों व नालियों की गंदगी और गाद सड़कों पर आने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रविवार सुबह से ही आसमान में काले घने बादल छाए हुए थे। दोपहर होते-होते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते रंगजी मंदिर मार्ग, गोपीनाथ बाजार, श्रीबांकेबिहारी मार्ग, दाऊजी मंदिर तिराहा, विद्यापीठ चौराहा, गांधी मार्ग, चार संप्रदाय आश्रम मार्ग और मथुरा दरवाजा क्षेत्र में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों पर करीब एक फीट तक पानी भर जाने से वाहनों की रफ्तार थम गई।परिक्रमा मार्ग स्थित जुगलघाट की ओर से श्रीबांकेबिहारी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ा। बारिश बंद होने के बाद नालियों की गाद सड़कों पर फैल गई, जिससे मार्गों पर फिसलन बढ़ गई और राहगीरों का चलना दूभर हो गया। गोपीनाथ बाजार और बांकेबिहारी बाजार में दुकानें जलमग्न होने से स्थानीय व्यापारियों का कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ।
-- -
नगर में जिन स्थानों पर जलभराव की समस्या हुई है, वहां जल निकासी के लिए अस्थाई रूप से पंपसेट लगाए गए हैं। जहां से भी लोगों की शिकायतें मिल रही हैं, वहां निगम की टीम भेजकर तत्काल समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
- मोहम्म्द अनवर ख्वाजा, महाप्रबंधक (जल), नगर निगम