फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two died in an accident in mathura

इनोवा की टक्कर से आटो सवार दो लोगों की मौत

Sat, 09 Jan 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 09 Jan 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
two died in an accident in mathura
 कोतवाली क्षेत्र में भरतपुर रोड पर मयूर विहार इलाके में जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास के निकट इनोवा कार की आटो से टक्कर हो गई। हादसे में आटो में सवार महिला और अधेड़ की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


अलीगढ़ के रामघाट रोड के गांव किशनपुरा निवासी रामप्रसाद (50) अपनी पत्नी सावित्री देवी (45), बेटी यामिनी (13), रिश्तेदार केला देवी (45) पत्नी किशोरी लाल और मीना कुमारी पत्नी उदयवीर सिंह के साथ अपनी बेटी के रिश्ते के लिए लड़का देखने कोटा राजस्थान जा रहे थे।
विज्ञापन


सभी शनिवार दोपहर करीब दो बजे यमुनापार लक्ष्मीनगर बस से उतरे और वहां से आटो में बैठकर रेलवे जंक्शन जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र में मयूर विहार कालोनी भरतपुर रोड पर पूर्व मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के आवास के निकट सामने से तेज गति से आ रही इनोवा की उनके आटो से टक्कर हो गई। हादसे में आटो सवार रामप्रसाद और कैला देवी की मौके पर मौत हो गई। सावित्री, यामिनी और मीना कुमारी गंभीर रूप से घायल हो र्गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों की चीख पुकार सुन पहुंचे राहगीरों ने आटो में फं से लोगों को निकाला। इनोवा सवार गाड़ी छोड़कर भागने लगे तो राहगीरों और पूर्व मंत्री के समर्थकों ने दौड़कर पकड़ लिए और जमकर पिटाई की। सूचना पर कोतवाली, धौलीप्याऊ पुलिस, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।



इनोवा में मिली शराब की बोतल, नशे में था चालक
कोतवाली क्षेत्र में मयूर विहार इलाके में आटो को टक्कर मारने वाली इनोवा गाड़ी की पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें अंग्रेजी शराब की बोतल मिली। इनोवा में दिल्ली के चार लोग सवार थे और आगरा से मथुरा होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर जा रहे थे। बताया गया कि इनोवा का चालक नशे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed