{"_id":"ebc1324f8ab62e4f92df874c0aa52c82","slug":"two-dead-in-road-accident-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थडे पार्टी से लौटते समय हादसा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्थडे पार्टी से लौटते समय हादसा, दो की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 03 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलमेट नहीं लगाने की चूक जानलेवा साबित हुई और सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तीसरे की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
ये तीनों अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे, तभी आग जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए और इनकी बाइक ट्रक से जा टकराई। हादसे से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई और बुधवार को बाजार बंद रहे।
हादसा मंगलवार रात हुआ और इसमें राजा उर्फ राज (20) पुत्र शकील बाबू और गौरव कुमार (19) पुत्र राजू भट्ट निवासी भाटों वाली गली की मौके पर ही मौत हो गई। कन्हैया (19) पुत्र अटल बिहारी निवासी रेतिया बाजार की हालत गंभीर बनी हुी है।
बताया जा रहा है कि रेतिया बाजार निवासी गौरव कुमार पुत्र दिनेश अग्रवाल का मंगलवार को जन्मदिन था और उसने दोस्तों के लिए पार्टी रखी। शाम को पांच बाइक से वह और उसके करीब एक दर्जन दोस्त मथुरा मार्ग स्थित नीलकंठ ढाबे पर खाना खाने चले गए।
विज्ञापन
हादसे के वक्त ये खाना खाकर लौट रहे थे। राजा और गौरव पुत्र राजू भट्ट की उपचार को ले जाते समय मौत हो गई। कन्हैया को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों के परिवारीजनों को ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा रहा।
महावन की घटना के बाद पुलिस ने बरती सख्ती
राया। महावन में हुए हादसे के बाद थाना यमुनापार पुलिस ने गंभीरता दिखाई और घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंच गई। उसके बाद अस्पताल पहुंच गई।
बार-बार घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रयास करती रही। एक शव को परिवारीजन बिना पोस्टमार्टम कराए ले गए तो पुलिस ने दूसरे के परिवारीजनों पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी।
साथियों को उठाते-उठाते खुद गिर पडे़ सड़क पर
राया। हादसे के बाद साथ आए दोस्तों की हालत खराब हो गई। बदहवास हालत में अपने साथियों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश में वे खुद सड़क पर गिर पडे़। इससे वे भी चोटिल हो गए।
लाल के साथ खो दिया सहारा
राया। हादसे में परिवारीजनों ने परिवार के गुजारे का सहारा भी खो दिया। मरने वाले दोनों युवक अपने-अपने परिवारों की आर्थिक व्यवस्था में सहयोग करते थे। राजा शादी उत्सवों में ड्रम बजाता था। अपने परिवार के हर कार्य में हाथ बंटाता था।
गौरव भी अपने परिवार का लाडला था वह राजा के साथ विवाह कार्यक्रमों में जाता था और बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।
कन्हैया अपने परिवार का लालन-पालन मेहनत मजदूरी से करता है। उसके पिता विकलांग है और परिवार का भरण पोषण कन्हैया करता है। उसकी हालत गंभीर है। संकट इसके परिवार के सामने भी है।