{"_id":"62a0c400d90894034247c922","slug":"two-caught-planning-robbery-bike-and-pistol-recovered-mathura-news-mtr518945486","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की योजना बनाते दो पकड़े, बाइक व तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की योजना बनाते दो पकड़े, बाइक व तमंचा बरामद
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। पुलिस ने लूट की योजना बनाते हुए दो युवकों को पकड़ लिया। उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग जाने में सफल रहा। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक बाइक व तमंचा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों ने एक महिला से मंगलसूत्र को लूटने की घटना को कबूल किया है।
प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि मंगलवार की शाम को मुखबिर ने सूचना दी कि तीन युवक बिजलीघर के समीप स्थित बैट्री फैक्टरी के समीप लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अरुण उर्फ अन्नौ निवासी होडल, भोले निवासी गांव जाव को पकड़ लिया, जबकि उनका साथी निजाकत निवासी जलालपुर भाग गया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने बरहाना रोड से 18 मई को महिला के गले से मंगलसूत्र की लूट की घटना को कबूल किया है। आरोपियों के कब्जे से 5000 रुपये बरामद दिए हैं जोकि मंगलसूत्र को बेचने के बाद शेष बचे थे। इसके अलावा उनके पास से तमंचा तथा एक बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया है। राजस्थान एवं हरियाणा के विभिन्न थानों से आरोपियों का अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।