{"_id":"6adbb367d13c698bc807c856","slug":"two-animals-killed-after-being-run-over-by-a-train-mathura-news-c-369-1-mt11018-154748-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ट्रेन से कटकर दो पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ट्रेन से कटकर दो पशुओं की मौत
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-अलवर रेलखंड पर बृहस्पतिवार रात अलग-अलग स्थानों पर ट्रेनों की चपेट में आने से एक नीलगाय और भैंस की मौत हो गई। दोनों घटनाओं में ट्रेनों का संचालन सामान्य रहा।
पहला हादसा मौरा और भूतेश्वर स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 1402 के पास हुआ। यहां अलवर-मथुरा पैसेंजर ट्रेन के सामने नीलगाय आ गई। टक्कर में उसकी मौत हो गई। चालक ने ट्रेन रोककर कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। दूसरी घटना राधाकुंड और गोवर्धन के बीच हुई। यहां बाड़मेर एक्सप्रेस की चपेट में आने से भैंस की जान चली गई। आशंका है कि आसपास के किसी गांव से भैंस खुलकर रेलवे लाइन तक पहुंच गई थी। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार रात दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से कटकर नीलगाय और भैंस की मौत हुई है। घटनाओं के कारण रेल यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा। संवाद