फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two Accused Who Robbed Elderly Woman of Earrings Arrested in Encounter

Mathura News: बुजुर्ग महिला से झुमकी लूटने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two Accused Who Robbed Elderly Woman of Earrings Arrested in Encounter
कोसीकलां। आर्य समाज के प्रधान डाॅ. प्रकाश आर्य की माताजी के कानों से झुमकी लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश टांग में गोली लगने से घायल हुए हैं। फायरिंग के दौरान एक सिपाही के हाथ में चोट आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, खोखे, एक मोटरसाइकिल और लूटे गए झुमके बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि 29 अप्रैल को बाईपास पर किडजी स्कूल वाली गली में सीता अग्रवाल के साथ लूट की वारदात में शामिल आरोपी क्षेत्र में मौजूद हैं। बुधवार सुबह सवा पांच बजे न्यू कोसी-कामर रोड तिराहा से दहगांव जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की ओर से चलाईं गोलियाें से कांस्टेबल राकेश के हाथ में चोट लग गई। मुठभेड़ में दुष्यंत के दाहिने पैर और सौरभ उर्फ सुरेंद्र के बाएं पैर में गोली लगी है। दोनों आरोपी हरियाणा के पलवल जिले के होडल के रहने वाले है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुष्यंत पर हत्या, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट की कई प्राथमिकी दर्ज हैं, जबकि सौरभ पर भी लूट व आर्म्स एक्ट के मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed