फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two Accused of Robbery and Kidnapping of Businessman Arrested

Mathura News: व्यापारी से लूट और अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two Accused of Robbery and Kidnapping of Businessman Arrested
सौंख। कस्बे के खाद-बीज व्यापारी के अपहरण और लूट के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों से घटना में प्रयुक्त दो तमंचे, लूटी हुई नकदी और कार भी बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों का चालान किया है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंटू उर्फ पुष्पेंद्र सिंह और राजू के रूप में हुई है। पुलिस नो दोनों को रविवार दोपहर नैनू पट्टी रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 27 हजार रुपये नकद, हथियार और कार बरामद की है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल दो आरोपी अभी भागे हुए हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन




दरअसल, गांव आजल निवासी भीम सिंह की खाद बीज की दुकान है। उनके बेटे गौरव शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे दुकान पर बैठे थे। तभी कार सवार युवकों ने किसी बहाने से गौरव को बुलाया और जबरन कार में डालकर ले गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने तमंचा दिखाकर गौरव से 50 हजार रुपये लूट लिए थे। इस दौरान खींचतान में गाड़ी रुकी तो गौरव कूद भाग गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस पर आरोपी कार सवार बदमाश गोवर्धन की ओर भाग गए। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारी के साथ वारदात में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उधर, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने पुलिस कार्रवाई की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed