फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tuberculosis patients adopted under the National Nutritional Support Elimination Scheme

क्षय रोगियों को राष्ट्रीय न्यूट्रीशनल सपोर्ट उन्मूलन योजना के तहत लिया गोद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tuberculosis patients adopted under the National Nutritional Support Elimination Scheme
गोवर्धन। राष्ट्रीय न्यूट्रीशनल सपोर्ट उन्मूलन योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग ने संचारी एवं क्षय रोग से ग्रसित लोगों की देख-रेख की जिम्मेदारी पुलिस, राजस्व, बिजली, विकास विभाग एवं सामाजिक संस्थाओं को दी है। प्रत्येक विभाग व संस्थान चार-चार मरीजों की देखरेख एवं खान पान की व्यवस्था देखेंगी। शुक्रवार को गोवर्धन ब्लॉक के चौ. चरण सिंह सभागार में संचारी क्षय रोग से ग्रसित लोगों के साथ स्वास्थ्य अधीक्षक जितेश तिवारी, बीडीओ ब्रजबिहारी त्रिपाठी ने बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े लोग शामिल किए गए। संचारी एवं क्षय रोग से ग्रसित चार-चार मरीजों की देख रेख की जिम्मेदारी राजस्व, पुलिस, प्रशासन, बिजली, विकास विभाग एवं समाज सेवी गौतम खंडेलवाल को सौंपी गई। मरीजों को चना, मूंगफली, बादाम आदि पौष्टिक आहार एवं दवाइयां वितरित की गईं।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक जितेश तिवारी ने बताया कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर राष्ट्रीय न्यूट्रीशनल सपोर्ट उन्मूलन योजना के तहत क्षय रोगियों को गोद लेने का कार्यक्रम चल रहा है। गोवर्धन क्षेत्र में 54 क्षय रोग के मरीज चिन्हित किए है। प्रत्येक संस्था को चार-चार मरीज गोद दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed