फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   TTE beat up young man who was going to immerse his grandmother ashes In Mathura

नशे में धुत टीटीई की गुंडई: नानी की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे युवक को पीटा, साथियों के साथ मिल मचाया तांडव

Mon, 19 Feb 2024 11:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Feb 2024 11:00 PM IST
सार

नशे में धुत टीटीई की गुंडई सामने आई है। नानी की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे युवक को ट्रेन में पीटा। साथियों के साथ मिलकर जमकर तांडव मचाया। 

विज्ञापन
TTE beat up young man who was going to immerse his grandmother ashes In Mathura
tte, टीटी, टीटीई, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में नानी की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे युवक की ट्रेन में पिटाई करने की घटना सामने आई है। युवक ने ड्यूटी पर मौजूद टीटीई पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक का मेडिकल करवाने के बाद जीआरपी ने आरोपी टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मामला नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार रात का है। सातरुख थाना उद्योग नगर भरतपुर निवासी कुशलपाल पुत्र नेत्रपाल सिंह परिवार की तीन महिलाओं के साथ नानी की अस्थियां विसर्जित करने के लिए कछला घाट सोरों कासगंज जा रहे थे। 

विज्ञापन

कुशलपाल ने बयाना से पैसेंजर ट्रेन पकड़ी थी, लेकिन भरतपुर में वह नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन के बी-2 कोच में चढ़ गए। ड्यूटी पर मौजूद टीटीई गणेश चेकिंग करने के लिए कुशलपाल के पास पहुंचे। कुशलपाल ने टीटीई को आरपीएफ से सेवानिवृत्त हुए पिता का पास दिखाया, लेकिन उसे नहीं माना।

नशे में था टीटीई

पीड़ित का आरोप है कि टीटीई नशे में था। उसने, उनकी एक भी बात नहीं सुनी। रुपयों की मांग शुरू कर दी। उन्होंने इस बात का विरोध किया तो टीटीई ने अन्य साथियों को कोच में बुला लिया। उसकी पिटाई की। इससे ट्रेन में हंगामा मच गया। ट्रेन मथुरा जंक्शन पर पहुंची तो कुशलपाल के इस बात की शिकायत जीआरपी अधिकारियों से की। हंगामा बढ़ा तो टीटीई मौके से गायब हो गया।

विज्ञापन

हंगामे की वजह से प्लेटफार्म पर 26 मिनट रुकी रही ट्रेन

ट्रेन के अंदर पिटाई और हंगामे की वजह से ट्रेन करीब 26 मिनट तक जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म 5 पर रुकी रही। ट्रेन रात 10 बजकर 26 मिनट पर प्लेटफार्म पर पहुंची। 10 बजकर 52 मिनट पर स्टेशन से रवाना हुई।

जीआरपी थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने कहा कि नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में युवक के साथ पिटाई की घटना हुई है। युवक का मेडिकल कराया है। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed