{"_id":"5dd437a78ebc3e5496154e11","slug":"truck-on-crossing-mathura-news-agr4160912184","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉसिंग पर ट्रक का डीजल खत्म, 15 मिनट खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉसिंग पर ट्रक का डीजल खत्म, 15 मिनट खड़ी रही ट्रेन
विज्ञापन
फोटो 51आर आरपीएफ के कब्जे में खड़ा ट्रक।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मथुरा-हाथरस रेलमार्ग पर धौलीप्याऊ स्टेट बैंक के बीच रेलवे फाटक पर मंगलवार को एक ट्रक का डीजल खत्म हो गया। इससे वह ट्रैक पर ही खड़ा हो गया। इस दौरान कासगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 15 मिनट तक मथुरा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने ट्रक को हटवाया और रेलमार्ग चालू कराया। वहीं ट्रक को कब्जे लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सुबह भरतपुर से कासगंज जाने वाली 55342 पैसेंजर ट्रेन सुबह 8.20 बजे मथुरा जंक्शन से कासगंज के लिए रवाना होना था। ट्रेन मथुरा जंक्शन पर सुबह 8.10 बजे पहुंच गई थी। ट्रेन रवाना होने से कुछ मिनट पहले रेलवे जंक्शन के निकट धौलीप्याऊ व स्टेट बैंक के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर आगरा से मथुरा किराना का सामान लेकर आ रहे ट्रक डीजल खत्म होने से बंद हो गया। इससे ट्रक लाइन पर खड़ा हो गया। ट्रक लाइन पर खड़ा होने के चलते फाटक बंद नहीं हो सका।
गेट मेन ने इसकी सूचना ब्रांच लाइन के अफसरों व कंट्रेाल रूम को दी। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंच गई और ट्रक को धक्का देकर हटवाया गया। इसके चलते ट्रेन 15 मिनट तक मथुरा रेलवे जंक्शन पर खड़ी रही। आरपीएफ ने ट्रक चालक सोनू सिंह निवासी नगला पाल थाना डौकी आगरा को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। इस मामले में आरपीएफ ने ट्रक चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट में केस दर्ज किया है।