फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Troubled laborer hanged due to financial constraints

आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने लगाई फांसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Troubled laborer hanged due to financial constraints
नौहझील। आर्थिक तंगी से परेशान एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर से दूर जंगल में उसका शव पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सुहागपुर निवासी निहाल सिंह (46) पुत्र ब्रजवासी ईंट-भट्ठों पर कच्ची ईंटें ढोने का काम करता था। मृतक के चचेरे भाई चूरामणि ने बताया कि उसके भाई निहाल के पांच बच्चे हैं। आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। वह पिछले दो-तीन दिन से बहुत परेशान था। रविवार रात को घर से चला गया था। सोमवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे गांव राम नगला के जंगल में निहाल का शव पेड़ पर लटका मिला।
गांव बरौठ निवासी बहादुर सिंह अपने खेत पर सरसों काटने जा रहे थे। तभी उनको पेड़ पर लटके व्यक्ति का शव दिखाई दिया। बहादुर ने इसकी सूचना ग्रामीणों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा। प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वांछित आरोपी गिरफ्तार
नौहझील। सोमवार को थाना क्षेत्र के अंतर्गत वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। एसएसआई राजकुमार ने बताया कि कस्बा नौहझील निवासी नीरज पाठक को गिरफ्तार कर चालान किया है। आरोपी एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed