फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   treatment

बीमार युवक को इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिले 5 लाख

Fri, 04 Sep 2020 08:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
treatment
नगला जमुनी में बीमार युवक के लिए उसके परिजनों को पांच लाख की स्वीकृति का पत्र सौंपते विधायक पूरन ? - फोटो : MATHURA
बलदेव (मथुरा)। बलदेव के नगला जमुनी निवासी जितेंद्र उर्फ भोला (22) जोकि रीढ़ की हड्डी की बीमारी से ग्रसित है। इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये प्रदान किए गए हैं। इसका पत्र युवक जितेंद्र को विधायक पूरनप्रकाश, एसडीएम कृष्णानंद तिवारी, होशियार सिंह प्रधान, लेखराज सिंह ने सौंपा। कहा कि इलाज में पैसों की कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक ने अपनी ओर से दस हजार व होशियार सिंह प्रधान, लेखराज सिंह ने 11-11 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह संगठन के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर द्वारा पिछले 6 दिन से युवक के इलाज में सहायता के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा था। इसकी खबर अमर उजाला ने भी प्रकाशित की थी। यह मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये जारी करने की घोषणा हुई। जिसका पत्र विधायक व एसडीएम ने युवक को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि नगला जमुनी के स्व. दलवीर का बेटा जितेंद्र दो साल से रीढ़ की हड्डी की बीमारी से ग्रसित है। एम्स दिल्ली में इलाज चल रहा है। अब तक 30 बोतल खून चढ़ चुका है। इलाज के लिए 10 लाख रुपये की आवश्यक है। 5 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से मिल गए हैं, शेष राशि प्रधानमंत्री राहत कोष से दिलाने के लिए वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के इलाज में सहयोग करने के लिए धर्मेंद्र तोमर, सुरेश भारद्वाज, सिकंदर सिंह, नकुल सिंह, नत्थी तोमर, अनुज पाठक, बलवीर बाबा, चेतन उपाध्याय, तेजपाल सिंह, गोपाल, दिनेश प्रताप, नरेंद्र गोयल, जेपी सिकरवार, मानवेंद्र उपाध्याय, हरिओम, नीरज, हेमंत, कान्हा, राजेश, पवन गौतम, संजीव तोमर, गगन तोमर, विजेंद्र सिंह आदि लोग भी आगे आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed