फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Transport Minister Dayashankar Singh said in Mathura Muslim voters who like development and peace are with BJP

मथुरा पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह: बोले- जिन्हें विकास और शांति पसंद, वो सभी मुस्लिम मतदाता भाजपा के साथ

Sun, 24 Mar 2024 06:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Mar 2024 06:40 PM IST
सार

मथुरा पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जिन्हें विकास और शांति पसंद है वो सभी मुस्लिम मतदाता भाजपा के साथ हैं। 

विज्ञापन
Transport Minister Dayashankar Singh said in Mathura Muslim voters who like development and peace are with BJP
मथुरा पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, साथ में सांसद हेमा मालिनी व अन्य - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा में सभी राजनीतिक दल मुस्लिम मतदाताओं पर डोरे डाल रहे हैं। बेशक भाजपा खुद को हिंदुत्व एजेंडे वाली पार्टी की छवि के तौर पर लोगों के बीच ले जाती रही है। मगर, लोकसभा चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने में पीछे नहीं हैं। 
विज्ञापन


उप्र के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुसार, जो मुस्लिम प्रदेश-देश में शांति और विकास चाहता है। वह भाजपा के साथ हैं। मुस्लिम महिलाएं, तीन तलाक कानून के आने के बाद भाजपा के पक्ष में हुई हैं। पिछली बार मुस्लिम बाहुल्य बूथों से जो आंकड़ा भाजपा के पक्ष में सामने आया था। इस बार उससे दोगुना आंकड़ा सामने आएगा। सभी राजनीतिक दलों के गणित मुस्लिम मतदाताओं को लेकर फेल होंगे।
विज्ञापन


दयाशंकर सिंह शनिवार रात को मथुरा पहुंचे। सुबह उन्होंने बांके बिहारी के दर्शन किए। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद वह सीधे भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी से मिलने पहुंचे। यहां काफी देर तक बंद कमरे में चुनावी चर्चा हुई। होली की शुभकामनाओं के साथ समाप्त हुई बैठक के बाद परिवहन मंत्री ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि मुस्लिम मतदाता पूरी तरह से भाजपा के साथ है। आज देश में दंगे नहीं होते। महिलाओं को तीन तलाक की प्रताड़ना नहीं झेलनी पड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशी, अयोध्या, चित्रकूट, गोरखपुर, हरिद्वार जुड़ेंगे बस रूट से

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि काशी, अयोध्या, चित्रकूट, गोरखपुर, हरिद्वार को बस रूट से जोड़ने का प्लान तैयार कर लिया है। धार्मिक पर्यटकों के लिए वोल्वो बसों का संचालन किया जाएगा। चुनाव के बाद इस योजना को अमलीजामा पहना दिया जाएगा। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे को लेकर कहा कि भाजपा सरकार ने धार्मिक पर्यटन क्षेत्र में विकास किया है। 

इसी विकास का नतीजा है कि लोग अब गोवा की बजाए काशी और ब्रज में घूमना अधिक पसंद कर रहे हैं। रही बात श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे की तो यह मामला कोर्ट में प्रचलित है। पक्षकारों के साथ पर्याप्त साक्ष्य हैं। कोर्ट साक्ष्यों के आधार पर उचित निर्णय देगी। श्रीकृष्ण जन्मभूमि चुनावी एजेंडा नहीं, बल्कि आस्था का केंद्र है। भाजपा व हर हिंदु की आस्था इससे जुड़ी है। भाजपा धार्मिक विकास के नाम पर वोट मांग रही है। कोई एजेंडा नहीं चला रही।

सीएम के आगमन से पूर्व कार्यकर्ताओं का टटोल गए मन

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ के बेहद खास माने जाते हैं। सीएम 27 को मथुरा आ रहे हैं। यहां प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। परिवहन मंत्री के एकाएक इस दौरे को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह स्थानीय कार्यकर्ताओं का चुनाव के प्रति मन टटोल गए हैं। 


कुछ नाराजों की सूची भी बनाकर ले गए हैं। इस सूची को सीएम के समक्ष पेश किया जाएगा। परिवहन मंत्री के इस दौरे के दौरान पूरे समय उनके साथ भाजपा नेता राजेश सिंह पिंटू रहे। उन्होंने जिले में चल रही गतिविधियों से भी वाकिफ कराया। इधर, राजेश सिंह पिंटू को हेमा मालिनी का भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed