{"_id":"5ec495381499fd4c5bd645ab44245e5c","slug":"train-stoped-and-stop-traffic-at-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मिनट हाईवे जाम, पांच मिनट रोकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 मिनट हाईवे जाम, पांच मिनट रोकी ट्रेन
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 13 Mar 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ कांग्रेसियों ने रेल और सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र के साथ-साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की।
गुरुवार सुबह 10 बजे से ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता हाईवे स्थित मंडी समिति चौराहे पर इकट्ठे हुए। एक घंटे तक कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। 11 बजे कांग्रेसी हाईवे पर आ गए और महिला विंग सहित सभी कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए। 20 मिनट तक लगाए गए जाम के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि भूमि अधिग्रहण मेें संशोधन कर केंद्र सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है।
जम्मू कश्मीर में भाजपा सहयोगी सरकार पूरे देश की सुरक्षा को जोखिम में डाल रही है। इस दौरान महामंत्री और जिला प्रभारी ब्रिजेंद्र सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
एसडीएम सदर राजेश कुमार को कमेटी के लोगों ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भोवल पहलवान, भाव सिंह, आशुतोष भारद्वाज, बांकेलाल राजपूत, ब्रजमोहन वाल्मीकि, विनोद कुमार सिंह, रामेश्वर दयाल शर्मा, श्याम बिहारी पालीवाल, इकरार कुरैशी, कमलेश चौधरी, साबित्री सिंह, सिम्मी बेगम आदि उपस्थित रहीं।
दूसरी ओर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिक अरोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसियोें ने मथुरा-दिल्ली रेल मार्ग पर अमरनाथ स्कूल के निकट करीब पांच मिनट तक ट्रेन रोकी। सुबह 10 बजे से ही कांग्रेसी अमरनाथ स्कूल के निकट लाइन पर आ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और नए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को किसानों के हितों पर कुठाराघात बताया।
इस दौरान कांग्रेसियों ने महाकौशल एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस और महाराष्ट्र संपर्क क्रांति को रोक दिया और इंजन पर चढ़कर नारेबाजी की। इस दौरान बिहारीकांत तिवारी, दिनेश पाठक, कुंवर नरेंद्र सिंह, विनोद शर्मा, गिरधारी लाल पाठक, अनूप चतुर्वेदी, यतेंद्र मुकद्म, एमएम शर्मा, योगेश त्रिपाठी, भारत यादव, चौधरी मोहन सिंह, लालजी सेठ आदि शामिल रहे।
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
मथुरा। कांग्रेसियोें द्वारा किए गए हाईवे जाम और रेल रोकने के दौरान पुलिस के कड़े इंतजाम रहे। इस दौरान एसपी सिटी शैलेश पांडेय, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ रिफाइनरी प्रीति प्रियदर्शिनी, कोतवाली, गोविंदनगर, कृ ष्णानगर, हाईवे के थानाध्यक्ष सहित फायर ब्रिगेड और लाइन का फोर्स मौजूद रहा।