{"_id":"5fb80d8d8ebc3e9bf228dac0","slug":"trafic-jam-mathura-news-agr4687265112","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोपीस बने बैरियर, जाम की समस्या से अफसर अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोपीस बने बैरियर, जाम की समस्या से अफसर अनजान
विज्ञापन
होली गेट पर जाम में फंसे वाहन और राहगीर।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पांच साल पहले कुछ स्थानों पर बैरियर लगाए गए थे। जिससे बड़े वाहनों को शहर में आने से रोका जा सके। एक मार्ग को वनवे भी किया गया, लेेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते बैरियर शोपीस बने हैं और नियमों की अनदेखी हो रही है। नतीजतन पूरा शहर दिनभर जाम से जूझ रहा है। वहीं अफसर समस्या से अनजान बने हैं। शुक्रवार को भी यही स्थिति देखने को मिली।
शहर के होली गेट चौराहे पर चारों ओर से वाहन आते हैं। पुराने शहर में जाम लगने का कारण भी यही स्थान है। यहां तक आने वाले बड़े वाहनों को रोकने के लिए पांच साल पहले बने ट्रैफिक प्लान के तहत विकास बाजार, भरतपुरगेट, आर्य समाज रोड पर बैरियर लगाए गए। इसी के तहत विकास बाजार से महिला अस्पताल होते हुए डेंपियर नगर जाने वाले रास्ते को वनवे भी किया गया।
कुछ समय तक इस पर काम होने से लोगों को राहत भी मिली, लेकिन धीरे-धीरे व्यवस्था बिगड़ने से टेंपो, छोटे चौपहिया वाहन बाजार में आने लगे। कोतवाली रोड, होलीगेट, जिला अस्पताल रोड, आर्य समाज रोड पर दुकानों के बाहर ही वाहन पार्क किए जाने लगे। यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। पुराने प्लान के तहत ही बैरियर पर बड़े वाहनों को रोका जाए तो शहर को जाम से मुक्ति मिल सकती है, लेकिन जिम्मेदार अफसरों की नींद नहीं खुल रही।
विज्ञापन
जाम में फंसी एंबुलेंस में बच्ची ने तोड़ दिया था दम
मथुरा। इस वर्ष फरवरी माह में गोवर्धन से इलाज के लिए एंबुलेंस में मथुरा आई एक बच्ची ने इलाज समय से न मिलने पर दम तोड़ दिया था। आर्य समाज रोड पर एंबुलेंस जाम में फंस गई थी। बच्ची के परिजन लोगों से एंबुलेंस निकालने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन किसी ने उनकी पुकार नहीं सुनी।
बाजार में दिनभर जाम रहता है। बड़े वाहन बाजार में आते हैैं, जिन्हें पुलिसकर्मी नहीं रोकते। इनसे बाजार में जाम लगता है। - दिलीप गर्ग, व्यापारी होलीगेट
यातायात माह में यातायात के नियमों का पालन कराने पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन पुलिसकर्मी ही नियम तोड़ते हुए दिखाई देते हैं। - श्याम सुंदर गुप्ता, व्यापारी होलीगेट
होलीगेट चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, इसके बावजूद बड़े वाहन बाजार में आते हैं। साथ ही दुकानों के बाहर वाहन पार्क होते हैं। - विशाल खुराना, व्यापारी होलीगेट
यातायात माह का बाजार पर कोई असर नहीं है। यहां दिनभर जाम लगता है। बड़े वाहनों को देखकर भी पुलिसकर्मी अनदेखा करते हैं। - विपिन सिंघल, व्यापारी होलीगेट
शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शीघ्र ही प्लान तैयार किया जाएगा। बड़े वाहनों को शहर में आने से रोका जाएगा। साथ ही बाजार में खड़े वाहनों के चालान करने के लिए अभियान चलाएंगे। - कमल किशोर, एसपी ट्रैफिक।