{"_id":"663132bcf734dd98440ab5bb","slug":"traders-reached-dm-office-in-protest-against-tin-shed-mathura-news-c-369-1-mt11004-112879-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: टिन शेड के विरोध में डीएम कार्यालय पहुंचे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: टिन शेड के विरोध में डीएम कार्यालय पहुंचे व्यापारी
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांके बिहारी व्यापारिक एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंचा। डीएम के न मिलने पर व्यापारियों ने डिप्टी कलेक्टर राजकुमार भास्कर को ज्ञापन सौंपकर बांकेबिहारी मार्ग पर टिन शेड लगाने का विरोध किया। साथ ही इस योजना को वापस लेने की मांग की है।
जिला प्रशासन द्वारा श्री बांकेबिहारी मार्ग में विद्यापीठ चौराहे से लेकर मंदिर के गेट संख्या तीन तक टिन शेड लगाने की योजना है। इसके विरोध में बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र के व्यापारी पिछले दो दिनों से विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को बांकेबिहारी व्यापारिक एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलने मथुरा कार्यालय पहुंचा, लेकिन डीएम के न मिलने पर व्यापारी डिप्टी कलेक्टर राजकुमार भास्कर से मिले।
उनके समक्ष टिन शेड से होने वाली परेशानियों का रखा और इस योजना को वापस लेने की मांग की है। इसके अलावा बाजार में रेलिंग से होने वाली दिक्कतों को भी बताया। डिप्टी कलेक्टर ने प्रतिनिधि आश्वस्त किया कि भविष्य में कोई भी कार्य स्थानीय निवासियों को विश्वास में लेकर ही किए जाएंगे, साथ ही मंदिर की समय सारिणी ज्यादा से ज्यादा प्रसारित की जाए ताकि पट खुलने से पूर्व भीड़ का दबाव ना बने। प्रतिनिधिमंडल मे अध्यक्ष नीरज गौतम, ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी,अनमोल गौतम, पार्षद वैभव अग्रवाल, गोविंद खण्डेलवाल, गोविंद आदि शामिल रहे।