फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Traders reached CO office to protest against recording of robbery, kidnapping incident in fight

लूट, अपहरण की घटना को मारपीट में दर्ज करने के विरोध में सीओ कार्यालय पहुंचे व्यापारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
Traders reached CO office to protest against recording of robbery, kidnapping incident in fight
गोवर्धन। सौंख में दिनदहाड़े व्यापारी के घर में घुसकर लूट, विरोध करने पर व्यापारी को अगवा करने की घटना को पुलिस के मारपीट में दर्ज करने से आक्रोशित व्यापारी लामबंद होकर शुक्रवार शाम को पहले पुलिस चौकी पहुंचे। चौकी का घेराव किया। इसके बाद शनिवार को एकजुट होकर गोवर्धन सीओ कार्यालय पहुंचे। सीओ से मुलाकात कर एसओ मगोर्रा पर मामले को हल्का करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

कस्बा सौंख में 23 मार्च को बस स्टैंड के पास व्यापारी भीम सिंह के घर में घुसकर दिनदहाड़े कार सवार 10-12 बदमाशों ने लूट की। विरोध करने पर व्यापारी को अगवा कर लिया था। व्यापारी की तहरीर पर दो गाड़ियों के नंबरों के आधार पर 10-12 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट व अगवा करने के आरोप में मगोर्रा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो गाड़ियों सहित आरोपी सीताराम निवासी बुखरारी, कन्हैया निवासी छाता, राहुल निवासी कमई को गिरफ्तार कर मारपीट के मामले में चालान कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष साकेत अग्रवाल के नेतृत्व में लामबंद व्यापारी पहले सौंख पुलिस चौकी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां रात में पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। दूसरे दिन शनिवार को व्यापारी एक जुट होकर गोवर्धन सीओ कार्यालय पहुंचे। एसओ मगोर्रा पर जेब गर्म कर धारा कम करने का आरोप लगाया। सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी ने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सौंख के व्यापारियों ने व्यापारी के साथ हुई घटना के बारे में उचित कार्रवाई की मांग की है। मगोर्रा पुलिस की कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं है। जांच गोवर्धन ट्रांसफर कराई जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
- गौरव कुमार त्रिपाठी, सीओ, गोवर्धन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed